spot_img
Homeमुंबईवेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर चलोगे

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर चलोगे

  • 2 महीने तक ट्रैफिक में फंसोगे

 मुंबई (सं. भा.) : उत्तर मुंबई की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक अडवाइजरी जारी की है। इस अडवाइजरी के अनुसार, अगले दो महीने तक बांद्रा से दहिसर की ओर जाने पर यातायात जाम के कारण धीमी रफ्तार का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दिंडोशी ट्रैफिक डिविजन (गोरेगांव) के तहत दूधसागर रोड, उत्तर दिशा की ओर काम चल रहा है। इसको देखते हुए अडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने लोगों से शाम को बांद्रा से दहिसर जाने के दौरान एसवी रोड और न्यू लिंक रोड का सर्वाधिक इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

इस अडवाइजरी में कहा गया है कि दूधसागर रोड से मोहन गोखले/ओबेरॉय मॉल की ओर जाने वाले रास्तों में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 31 मई तक लागू रहेंगे।

अडवाइजरी की खास बातें

दिंडोशी ट्रैफिक डिविजन के तहत दूधसागर रोड, गोरेगांव (पूर्व) से मुंबई की ओर जाने वाले सभी वाहनों को समानांतर सड़क पर डायवर्ट किया है।

आरे कॉलोनी से दूधसागर रोड की ओर आने वाले सभी वाहन आरे जंक्शन होते हुए वेस्टर्न हाइवे पर ओबेरॉय मॉल की ओर मुड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com