spot_img
Homeमुंबईआगामी ढाई साल में मुंबई की सड़कें होंगी चकाचक

आगामी ढाई साल में मुंबई की सड़कें होंगी चकाचक

  • मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दावा

मुंबई (सं. भा.) : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक कार्यक्रम में दावा किया कि अगले ढाई साल में मुंबई की सड़कें चकाचक और गड्ढे मुक्त हो जायेंगी।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) पर कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा कि यदि शहर की सड़कों के कंक्रीटीकरण का काम पूरा हो गया होता तो दुर्घटनाओं में लोगों की जान नहीं जाती। लोग गड्ढों वाली सड़कों पर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।


मुख्यमंत्री शिंदे ने शिवसेना पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा, ‘दो से ढाई साल में मुंबई गड्ढों से मुक्त हो जाएगी और सभी सड़कें पक्की हो जाएंगी।’ उन्होंने कहा कि पहले हर बरसात के मौसम में तारकोल की सड़कें बनाई जाती थीं और लोगों को गड्ढों वाली सड़कों पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता था।
इस कार्यक्रम में उद्धव गुट के पूर्व विधायक तुकाराम काते एवं एक पूर्व पार्षद और कांग्रेस के छह पूर्व पार्षद शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com