spot_img
Homeमुंबईयात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की अवधि में विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की अवधि में विस्तार

मुंबई (सं. भा.) होली / गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेल ने विशेष ट्रेनों की अवधि का विस्तार किया है। दादर-बलिया त्रि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 01025 को अब 30 जून तक बढ़ाया गया है। 01026 बलिया-दादर त्रि- साप्ताहिक स्पेशल अब 2 जुलाई तक चलेगी। 01027 विशेष दादर- गोरखपुर सप्ताह में 4 दिन अब 29 जून और 01028 विशेष गोरखपुर-दादर सप्ताह में 4 दिन अब 3 जुलाई तक विस्तारित की गई है, 01139 विशेष नागपुर-मडगांव द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 7 जून तक विस्तारित किया गया है। 01140 मडगांव नागपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को 8 जून तक बढ़ाया गया है और इसे मानसून समय सारणी के अनुसार 2 जुलाई तक बढ़ाया गया है। 01025, 01027 और 01139/01140 विशेष ट्रेनों की विस्तारित यात्राओं के लिए बुकिंग विशेष शुल्क पर सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुली है। विशेष ट्रेन की जानकारी के लिए www.en- quiry.indianrail.gov.in देखें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com