मुंबई (सं. भा.) बेस्ट सीएनजी बसों में आग लगने कारण प्रशासन ने 412 बसों को सड़कों से हटा लिया था। इसका बेस्ट को जबरदस्त झटका लगा है। एक दिन में बेस्ट के 4 लाख यात्री घट गए। बेस्ट के इस निर्णय से जहां यात्रियों को परेशानी झेलनी उठानी पड़ रही है वहीं बेस्ट को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। 2100 करोड़ रुपए के घाटे से जूझ रहे बेस्ट पिछले तीन वर्षों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय कर रहा है। बेस्ट में सफर करने वाले 23 लाख यात्रियों की संख्या से बढ़ कर 35 लाख यात्री प्रतिदिन पहुंच गई थी, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर लिया गया बेस्ट प्रशासन का निर्णय उसको ही बड़ा झटका दे रहा है।



