spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलवामा कांड के शहीदों की याद में आंखें हुईं नम

पुलवामा कांड के शहीदों की याद में आंखें हुईं नम

फतेहपुर (सं. भा.) : अटेवा संघ की ओर से पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की याद में शहर के नगर पालिका गेट के सामने 100 फीट ऊंचाई पर लहराया और यहां कार्यक्रम हुए। सीआरपीएफ के पूर्व डीआइजी रामतीरथ परमहंस, सूबेदार शेषमणि, वीर सिंह, धनंजय सिंह ने पूरे सैनिक सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम स्थल से निकला गया कैंडल मार्च शहीद हिकमत उल्ला खा पार्क में जाकर समाप्त हुआ। यहां अटेवा के जिलाध्यक्ष निधान सिंह, सभासद विनय तिवारी सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। भारत माता की जय, अमर सपूत अमर रहें नारों के संग शहीद सैनिकों को याद किया गया।
शहीदों को श्रद्धांजलि दे की अलग राज्य की मांग

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर पंचायत खागा के प्रांगण में गांधी प्रतिमा के सामने बैठक कर पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय अध्यक्ष इंजीनियर प्रवीण पांडेय व क्षेत्रीय अध्यक्ष रामप्रसाद धांधू समेत तमाम लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। केंद्रीय प्रवक्ता देवब्रत त्रिपाठी ने बताया कि 14 वीं बार खून से पत्र लिख कर अलग राज्य की मांग की जा रही है। पुलवामा शहीदों के चित्र के सामने बैठकर श्रद्धांजलि सभा में शहीदों को याद किया गया। अमरेंद्र सिंह, बसन्त लाल, संतोष, धीरज मोदनवाल, रितेश गुप्त, सौरभ विश्वकर्मा, भगवानदीन, कुंवर सिंह, मान सिंह, कोमल गुप्त, समीर मिश्र, विनोद श्रीमाली आदि रहे। भाकियू ने निकाला कैंडल मार्च

पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों की याद में बिदकी कस्बे में भारतीय किसान यूनियन ने कैंडल मार्च निकाला। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अगुवाई में कस्बे के आंबेडकर चौराहे से गांधी चौराहे तक किसान नेता कैंडल लेकर निकले। छलछलाई आंखों के बीच किसान नेताओं ने भारत माता की जय, वीर शहीदों का यह बलिदान याद रखेगा हिदुस्तान के नारे लगाए तो लोगों की ध्यान बरबस खिच गया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष देव नारायण पटेल, अंगद सिंह, जय सिंह, सुखीराम आदि रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com