spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकोरोना काल में नहीं हुई पढ़ाई तो कैसे करे फीस की भरपाई

कोरोना काल में नहीं हुई पढ़ाई तो कैसे करे फीस की भरपाई

बांदा (सं. भा.) : हाईस्कूल व इंटरमीडियट के बाद अब जूनियर विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई। स्कूल खुलने के साथ ही फीस को लेकर एक बार फिर अभिभावकों व स्कूल प्रबंधन के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हो गया है। अभिभावकों का कहना है। कोरोना काल में स्कूल बंद रहे पढ़ाई हुई नहीं तो फीस की अदायगी क्यो करे, वही स्कूल प्रबंधन शिक्षकों का मानदेय व विद्यालय से जुड़े खर्च की बात कहकर फीस अदायगी का जोर दे रहे हैं।

ग्यारह महीने तक बंद रहने के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गई हैं। लेकिन फीस को लेकर स्कूलों में अभिवभावकों को रसीद थमा दिया गया है। वही अभिवावक कहते है की कोरोना के कारण जिन महीनों में स्कूल बंद रहा पढ़ाई हुई नहीं तो फीस भरपाई क्यों कि जाए।

कोरोना काल में स्कूल ग्यारह महीनों तक बंद रहे। पढ़ाई हुई नहीं बच्चे घर पर ही रहे जब स्कूल खुला तो फीस पूरे माह की जमा करा रहे। जिसके चलते आर्थिक बोझ बढ़ गया है। स्कूलों की ओर से तीन से चार माह की फीस माफ कर देनी चाहिए। निजी स्कूलों की ओर से मनमाने तरीके से फीस वसूली जा रही है। जबकि कोरोना काल में स्कूल बंद रहे उसके बाद भी पूरे साल भर की फीस के रूप में 16 हजार रुपये जमा करा लिए। कोरोना काल के बाद स्कूल खुले जो लंबे समय तक बंद रहा। जब स्कूल खुले तो अभिवावको को भारी भरकम फीस की रसीद थमा दी गई। कोरोना काल में काम धंधे प्रभावित रहे ऐसे में स्कूलों की फीस भरना मुश्किल हो रहा है। क्योकि काफी धनराशि चुकानी पड़ेगी इसमे छूट मिलनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com