मुंबई (सं. भा.) । रविवार को मुंबई भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा द्वारा लिखित पुस्तक ‘मोदी सरकार के शानदार सात साल’ का विमोचन दादर स्थित मुंबई भाजपा कार्यालय में नेता विपक्ष देवेंद्र फड़नवीस द्वारा किया गया था. पुस्तक का विमोचन होने के बाद मंगल प्रभात लोढा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी और भारत विश्व गुरू बनेगा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण देशवासियों का अमूल्य जीवन बचा. बहुत ही कम समय में देश में ही वैज्ञानिकों ने दो वैक्सीन का निर्माण किया, इससे पूरा विश्व अचंभित रह गया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, विधान परिषद में विपक्ष नेता प्रवीण दरेकर, भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार, आशीष शेलार सहित अनेक विधायक व पदाधिकारी उपस्थित थे।


