मुंबई (सं. भा.) उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाळ शेट्टी के नेतृत्व में मालवणी की कानुन व्यवस्था में सुधार लाने हेतू मालवणी पुलिस स्टेशन में एक बैठक आयोजित की गई । जिसमे उत्तर मुंबई भाजपा के अनेक नेता मौजूद थे. गौरतलब हो की मालवणी के स्लम में अनधिकृत बांधकाम, अपराध की घटना, आपस में लड़ाई झगडे और हिंसात्मक खून खराबे होते रहते है जिससे यहा का माहौल हमेशा तनावपूर्ण रहता है. इसको ध्यान में रखते हुए सांसद शेट्टी शीर्ष नेतृत्व से लगातार पत्रव्यवहार करते हुए कानून व्यवस्था बनाये रखने की मांग करते रहते है साथ ही अपने विधायकों के माध्यम से विधानसभा में प्रश्न उठाते रहते हैं।
पिछले महिने अचानक आधी रात तीन मंझिला इमारत ढह गई और ग्यारह लोगों की मलबे में दब कर मृत्यु हो गई। अनधिकृत बांधकाम का ग्रहण मालवणी विस्तार के लिए अत्यंत खेदजनक और चिंता का विषय है। और उसके ऊपर मारामारी, हिंसा के कारण निर्दोष नागरिक दहशत में जीवन बसर कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और नेतागण शांत बैठे नही रहेंगे. इस अवसर पर भाजपा विधायक योगेश सागर, मनीषा चौधरी, जिला अध्यक्ष गणेश खणकर, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आर यु सिंह, विनोद शेलार, सुनील कोळी, नगरसेविका योगिता कोळी एवम् अन्य पदाधिकरी उपस्थित थे।


