- अब होगी कार्रवाई
मुंबई (सं. भा.) : मुंबई में टैक्सी और ऑटो रिक्शा के मीटर सुधारे जाने के बावजूद आरटीओ द्वारा जांच में फेल पाए गए हैं। गौरतलब है कि 15 जनवरी, 2023 को मुंबई में टैक्सी और ऑटो के मीटर सुधारने की तारीख खत्म हो गई। अभी भी करीब 40 प्रतिशत टैक्सी और करीब 30 प्रतिशत ऑटो के मीटर सुधारे जाने हैं। मुंबई के विभिन्न आरटीओ कार्यालय में 41,420 टैक्सी और 1,38,377 ऑटो रजिस्टर्ड है। पिछले साल 1 अक्टूबर से मुंबई में टैक्सी का न्यूनतम किराया 25 रुपये से बढ़ाकर 28 रुपये और ऑटो का 21 रुपये से बढ़ाकर 23 रुपये कर दिया गया था। इस वृद्धि के बाद ऑटो-टैक्सी वालों को मीटर रीकेलिब्रेशन ( सुधारने) होते हैं। 20 जनवरी को आरटीओ द्वारा 289 टैक्सियों के मीटर चेक किए गए थे, इनमें से 12 मीटर सुधारने के बावजूद फेल पाए गए। 1 अक्टूबर, 2022 से 20 जनवरी, 2023 तक 2121 टैक्सी के मीटर टेस्टिंग में फेल पाए गए हैं।
ऑटो-टैक्सी वालों को हो रही परेशानीः मीटर सुधारने की धीमी रफ्तार से यात्री और ऑटो-टैक्सी मालिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यदि कोई यात्री इमरजेंसी में टैक्सी लेता है और यात्रा पूरी करने के बाद यदि मीटर की ओर देखता है, तो ड्राइवर सीधा एक ही जवाब देता है मीटर अभी अपडेट नहीं हुआ है। फिर, वो जो पैसे मांगता है, वो देने पड़ते हैं क्योंकि यात्री जल्दबाजी में है। दूसरी ओर टैक्सीवालों का कहना है कि इस बार 11 कंपनियों को काम मिलने के बाद भी चिप की सप्लाई बहुत कम है। इस चिप का इस्तेमाल मीटर को अपडेट करने में होता है। मीटर रिकेलिब्रेशन के लिए ऑटो- टैक्सी वालों को प्रति मीटर 1200 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इस प्रक्रिया के लिए लगभग पूरा दिन चला जाता है।

रोजाना 50 रुपये के हिसाब से जुर्मानाः डेडलाइन बीतने के बाद अब ऑटो-टैक्सी वाले उतना ही किराया वसूल सकते हैं, जितना मीटर में दिखाई दे रहा हो। इसके अलावा ऐसे ऑटो-टैक्सी वालों पर आरटीओ 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाएगी। इनसे 5 हजार रुपये अधिकतम जुर्माना भी वसूला जा सकता है। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (एमएमआरटीए) द्वारा सभी ऑटो-टैक्सी वालों को मीटर में सुधार करने यानी रिकेलिब्रेशन डेडलाइन 15 जनवरी, 2023 तय की थी। इससे पहले 30 नवंबर, 2022 को एमएमआरटीए ने डेडलाइन बढ़ाई थी।
87,777 टैक्सियों के मीटर रीकेलिबर
मुंबई के 3 आरटीओ में 41,420 काली पीली टैक्सी हैं, इसमें के केवल 25,825 टैक्सी के मीटर सुधरे हैं। मुंबई में 1,38,377 ऑटो रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से 87,777 के मीटर रीकेलिबर हुए हैं। पिछले साल जब 1 मार्च, 2021 में किराया वृद्धि लागू हुई थी तब मीटर रीकेलिब्रेशन के काम के लिए 6 महीने लग गए थे।


