spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस के पकड़ने पर दे दी अपहरण की झूठी सूचना

पुलिस के पकड़ने पर दे दी अपहरण की झूठी सूचना

शिवली (सं. भा.) : रास्तपुर गांव के सामने से शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर स्थित शराब ठेके के पास से देर रात स्कॉर्पियो सवार पुलिसकर्मी दो भाइयों को पकड़ ले गए। इस पर उसके छोटे भाई ने बदमाशों के द्वारा अपहरण की फर्जी सूचना दे दी। पुलिस सक्रिय हुई, लेकिन जब सच्चाई का पता चला तो सूचना देने वाले को गिरफ्तार किया गया।

नहरीबरी गांव निवासी आकाश यादव अपने भाई विकास यादव व शैलेंद्र यादव के साथ रात करीब 10 बजे रास्तपुर गांव के सामने शिवली- कल्याणपुर मार्ग पर स्थित शराब ठेके पर शराब पी रहे थे जहां नवाबगंज कानपुर नगर की पुलिस पहुंची और किसी मामले में संलिप्त दोनों को स्कॉर्पियो में डालकर ले गए। जिसे देख उनके भाई आकाश यादव ने 112 नंबर पर बदमाशों द्वारा अपहरण कर ले जाने की सूचना दे दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी केशव कुमार चौधरी ने जनपद की सीमा को तत्काल सील करवाकर घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी की। जब सच्चाई का पता चला तो पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाल वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि नवाबगंज पुलिस द्वारा किसी मामले में संलिप्त नहरीबरी गांव निवासी विकास यादव व शैलेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को झूठी सूचना देने के मामले में आकाश यादव को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। थानों का निरीक्षण कर एसपी ने जांची मातहतों की मुस्तैदी

एसपी केशव कुमार चौधरी ने शनिवार देररात सिकंदरा, अकबरपुर व शिवली थाने का निरीक्षण कर मातहतों की मुस्तैदी जांची। उन्होंने महिला व बाल संबंधी अपराधों में गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी ने अकबरपुर चौराहे का निरीक्षण किया जहां पुलिस मुस्तैद मिली। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने व सक्रिय रहने की बात कही। इसके बाद सिकंदरा थाने पहुंचे और यहां पर कार्यालय, सीसीटीएनएस, बैरक व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। थाने में साफ-सफाई रखने का निर्देश उन्होंने दिया। कोरोना संक्रमण को रोकने व प्रभावी कार्रवाई की भी बात उन्होंने कही। इसके बाद वह शिवली थाने पहुंचे और यहां भी पूरे परिसर का भ्रमण कर व्यवस्था जांची। एसपी केशव कुमार चौधरी ने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों से सही व्यवहार रखा जाए साथ ही निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर हो। कहीं से किसी प्रकार की लापरवाही अगर मिली तो कार्रवाई निश्चित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com