फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव की युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक युवती के पिता राम सजीवन ने थाना पुलिस को 19 नवंबर को तहरीर दिया कि उसकी 20 बर्षीय बेटी घर पर रहा करती थी। गांव के रहने वाले छोटकू रैदास का पुत्र लल्ली मेरी बेटी से एकतरफा प्यार करता था और आते-जाते छेड़छाड़ किया करता था, उस पर शादी का दबाव बना रहा था। बेटी ने संकोच बस इस मामले में कभी कुछ नहीं बताया था। हम लोग 19 नवंबर को दोपहर में धान काटने खेत गए थे। बेटी घर पर अकेली थी और जब हम लोग घर आये तो बेटी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। पुलिस ने बताया कि एक 20 वर्षीय युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।पिता ने गांव के युवक पर एकतरफा प्यार में बेटी से शादी करने का दबाव बनाने पर परेशान होकर बेटी के द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दिया है, जिस पर आरोपी युवक लल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा।



