spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयोगी के राज में कर रहा था खाद की कालाबाजारी

योगी के राज में कर रहा था खाद की कालाबाजारी

  • खाद के साथ गोदाम भी हुआ सील

फतेहपुर (सं. भा.) एक तरफ सरकार किसानों को खाद उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है तो वही दूसरी तरफ दुकानदार खाद की कालाबाजारी कर लंबा मुनाफा कमाने में व्यस्त हैं। ऐसा ही एक मामला फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील के अंतर्गत खजुहा कस्बे के शंकरनगर में अवैध रूप से बिक्री की जा रही खाद की धर पकड़ की गई। खाद् शंकर नगर में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से हीरालाल पुत्र भगवान दीन के घर में बने गोदाम से बिक्री की जा रही थी, जिसे उपजिलाधिकारी बिंदकी एवं जिला कृषि अधिकारी के निर्देशानुसार देर रात में नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी की मौजूदगी में एडीओ योगेंद्र सिंह द्वारा शंकर नगर पोस्ट खजुहा थाना बिंदकी में औचक निरीक्षण करने पर मौके पर स्टॉक के तौर पर यूरिया के 50 बोरी प्राप्त हुए। बतादें कि विक्रेता हीरालाल के पास खाद बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं है विक्रेता के पास से अवैध रूप से भंडारण कर खाद की बिक्री की जा रही थी, ऐसी स्थिति में उपरोक्त यूरिया के स्टॉक सहित हीरालाल पुत्र भगवानदीन के गोदाम को सील कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com