spot_img
Homeमुंबईमालाड में प्रेस दिवस पर सम्मान और संवाद कार्यक्रम संपन्न

मालाड में प्रेस दिवस पर सम्मान और संवाद कार्यक्रम संपन्न

पत्रकारिता और अध्यात्म का संगम

मुंबई (स भा): राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर ब्रह्मकुमारी मालाड केंद्र में पत्रकारों को सम्मानित करते हुए मीडिया और अध्यात्म के गहरे संबंध पर विशेष संवाद का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों और गणमान्य अतिथियों ने मीडिया की सामाजिक भूमिका को नई दृष्टि से समझने पर जोर दिया। कार्यक्रम में “मीडिया और अध्यात्म” विषय पर आयोजित परिचर्चा ने सभी को प्रभावित किया, जिसमें पत्रकारिता के मूल्यों को आध्यात्मिक सोच से जोड़ने की सार्थक पहल सामने आई।

वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्रा ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप का विश्लेषण करते हुए कहा कि आध्यात्मिक दृष्टि पत्रकार को समाज के प्रति अधिक संवेदनशील बनाती है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह ने सच्चाई, संयम और संतुलन को पत्रकार के सबसे बड़े हथियार बताते हुए अपने अनुभव साझा किए। पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने तकनीक के इस नए दौर में मीडिया की प्रभावशाली भूमिका और उससे जुड़ी चुनौतियों पर बात की।

कार्यक्रम में यशोभूमि के संवाददाता अजय सिंह, नवभारत के संवाददाता भगवती मिश्रा, मेट्रो दिनांक के संपादक दीनानाथ तिवारी, संगठन भारत के संपादक राजकिशोर तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी की वरिष्ठ शिक्षिका नीरजा बहन ने कहा कि अध्यात्म मनुष्य के विचारों में सकारात्मक परिवर्तन लाता है और पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। उन्होंने मीडिया के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की सफलता में मीडिया संयोजक बीके संजय, मोहन भाई और पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com