बीएमसी ने वार्डवार मसौदा मतदाता सूची की प्रकाशित
मुंबई (सं. भा.) : मुंबई बीएमसी चुनाव 2022 को लेकर तैयारी जोर शोर से जारी है। राज्य चुनाव आयोग के आदेश पर मुंबई मनपा ने आम चुनाव 2022 के लिए मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया है। बीएमसी ने 23 जून 2022 को वार्डवार मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की है। इस सूची को बीएमसी की वेबसाइट
https://portal.mcgm.gov.in के साथ-साथ बीएमसी के संबंधित विभागीय कार्यालय के कर निर्धारण और संग्रह विभाग के चुनाव विभाग में प्रकाशित किया गया है। नई मतदाता सूची के अनुसार मुंबई में 7 लाख 12 हजार नए मतदाता बढ़े हैं। वही यह आँकड़ा भी सामने आया है कि मुंबई में पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महिला मतदाता करीब 8 लाख कम हैं।
मतदाता सूची में दूसरे वार्ड में नाम शामिल होने अथवा विधानसभा के मतदाता सूची में नाम होने के बाद नई मतदाता सूची में नाम कट गया है तो केवल इन 2 कारणों से नामों को शामिल किया जाएगा। मनपा ने 1 जुलाई तक आपत्ति और सुझाव मंगाया है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने, नए नाम जोड़ने या नाम छूटने आदि में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। बीएमसी ने कहा कि नागरिकों को इस संशोधन के संबंध में मनपा के संबंधित मंडल कार्यालय के चुनाव विभाग, कर निर्धारणकर्ता और कलेक्टर कार्यालय से संपर्क करा लें। अतिरिक्त मनपा आयुक्त (पश्चिमी उपनगर) संजीव कुमार और डीएमसी संजोग काबरे ने मुंबईकरों से अपील की है।
परिसीमन के बाद नए सिरे से पुनर्गठित किए गए मनपा वार्ड क्रमांक 228 में 59, 188 मतदाता हैं। इसी तरह वार्ड क्रमांक 234 में 52,799 मतदाता हैं। वार्ड क्रमांक 226 में 54,093 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता वाले वार्डों में 182 है जिसमें 26,978, एसटी महिला के लिए रिजर्व वार्ड क्रमांक 124 में 25,964 मतदाता है।
मुंबई में 53 लाख 54 हजार 716 पुरुष मतदाता है। महिला मतदाताओं की संख्या 45 लाख 21 हजार 251 है। अन्य मतदाताओं की कुल संख्या 883 है। मुंबई में कुल मतदाता 98 लाख 77 हजार 050 में हुए मनपा चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 91 लाख 64 हजार 125 थी। 5 वर्ष में मतदाताओं की संख्या में 7 लाख 12 हजार 925 की वृद्धि हुई है।


