spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदर्दनाक सड़क हादसे में पांच की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में पांच की मौत

फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागड़ीवा गांव के पास सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में दो महिला व तीन पुरूष हैं. टक्कर होते ही ट्रक डाईवर मौके को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, ऑल्टो सवार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बकरी गांव से जमरावां जा रहे थे, हादसे की खबर मिलते ही हुसैनगंज पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है, मौके पर पहुँचे एडीशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि आल्टो कार में पांच लोग सवार होकर रांग साइड से जा रहे थे उसी समय सामने से आ रहे ट्रक से टकरा जाने पर पाँच लोगो की मौत हो गई, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, परिजनों ने बताया कि मृतक बकरी गांव के रहने वाले हैं और जमरावा में एक मिट्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, जैसे ही गाड़ी बेरागड़ीवा के पास पहुंची ट्रक से टक्कर हो गई, हादसे में 5 की मौके पर मौत हो गई, मौत की खबर सुनते ही प्रशासन ने मौके पर पहुंचते हुए बचाव कार्य शुरू किया लेकिन जब तक गाड़ी से सभी को बाहर निकालते सभी ने दम तोड़ दिया था फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com