spot_img
Homeमुंबईबीजेपी और रिलायंस फाउंडेशन की ओर से मुफ्त टीकाकरण अभियान

बीजेपी और रिलायंस फाउंडेशन की ओर से मुफ्त टीकाकरण अभियान

मुंबई (सं भा.) समाज के निम्न और सबसे कमजोर वर्गों की कोविड से रक्षा के लिए रिलायंस फाउंडेशन के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश सागर ने मुफ्त टीकाकरण शिविर का आयोजन किया।

कांदिवली पश्चिम के वार्ड क्रमांक 20 के  बंदर पाखड़ी रोड स्थित श्याम  सत्संग भवन मे आयोजित दो दिवसीय मुफ्त टीकाकरण शिविर में पहले दिन 1550 लोगों को टीका लगाया गया। योगेश सागर ने इस कार्य के लिए रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख श्रीमती  नीता अंबानी का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा  कि वंचित नागरिकों की सहायता करने के नीता अंबानी के दृढ़ संकल्प और सहयोग के लिए हम कांदिवली पश्चिम की जनता को ओर से उनका आभार व्यक्त करते हैं। योगेश सागर ने यह भी कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक व्यक्ति का टीकाकरण जल्द से जल्द हो जाए और किसी भी नागरिक को किसी भी तरह की कोई असुविधा भी न हो। क्योंकि टीकाकरण से ही हम कोरोना को मात दे सकते हैं।  टीकाकरण का यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा। अनुमान है कि इसमें 3000 से भी अधिक लोगों को टीका दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com