spot_img
Homeसामाजिकजय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुआ गांवदेवी मंदिर प्रांगण

जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुआ गांवदेवी मंदिर प्रांगण

  1. प्रयास फाउंडेशन द्वार आयोजित हनुमान कथा में उमड़ी भक्तों की भीड़

मुंबई (सं. भा.) गांवदेवी मंदिर ट्रस्ट एवं प्रयास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांवदेवी मंदिर प्रांगण जय श्रीराम के नरों से गुंजायमान हो उठा। गांवदेवी देवी मंदिर के अस्तित्व को अतिक्रमण से बचाने और सनातन समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से गांवदेवी मंदिर ट्रस्ट एवं प्रयास फाउंडेशन के संयुक्त संयोजन में 3 दिवसीय हनुमान कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का लाभ उठाया। मालाड, पश्चिम के मालवणी में कोली समाज के सौजन्य से 60 साल पूर्व निर्मित किया गया यह मंदिर लगभग 6 एकड़ क्षेत्र में फैला है। गांवदेवी देवस्थान सनातन समाज के लिए आस्था का केंद्र है..

महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन

कथाकार अजय याज्ञनिक के व्यासत्व में आयोजित ‘हनुमान कथा’ का समापन पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद (भंडारे) वितरण के साथ किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि परिसर के आस पास गांजा, अफीम सहित अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। कुछ साल पहले मंदिर परिसर के आसपास बिकने वाली जहरीली शराब पीकर सौ से अधिक लोगों की जान चली गई थी, इसके बावजूद पुलिस प्रशासन उदासीन बना हुआ है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com