6 अगस्त की शाम जुहू इस्कॉन में आचार्य पवन त्रिपाठी होंगे समारोहाध्यक्ष
मुंबई (स भा):भारत का पहला गऊ वंश पर आधारित राष्ट्रीय समाचारपत्र गऊ भारत भारती की ११वीं वर्षगाँठ तथा ” सर्वोत्तम सम्मान समारोह ” का आयोजन ६ अगस्त २०२५ को जुहू इस्कॉन सभागार मुंबई में शाम ५ बजे से आचार्य पवन त्रिपाठी ( कोषाध्यक्ष – श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट तथा उपाध्यक्ष, भाजपा मुंबई , की अध्यक्षता और वरिष्ठ पत्रकार , साहित्यकार राजेश विक्रांत के संयोजन में होने जा रहा है।
पुरस्कार चयन समिति और अखबार के संरक्षक राम कुमार पाल के अनुसार इस वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रीनारायण तिवारी (संपादक दैनिक यशोभूमि), श्री राघवेंद्र नाथ द्विवेदी ( कार्यकारी संपादक, हमारा महानगर ), श्री राजेश त्रिपाठी ( टीवी पत्रकार एबीपी न्यूज़ ) को दिया जा रहा है।
वही साहित्य के क्षेत्र में डॉ रोशनी किरण, सुश्री हेमा चंदानी, श्री पंकज तिवारी, डॉ जितेंद्र पांडेय, कवयित्री सुश्री हेमलता त्रिपाठी, लखनऊ ब्यूरो चीफ, गऊ भारत भारती को प्रदान किया जायेगा।
गऊ सेवा और गऊ आधारित स्टार्टअप के क्षेत्र में श्री नितेश वसिष्ठ ( पंचगव्य विशेषज्ञ ) , श्री सुनील रामविलास प्रजापति एवं श्री मनीष रामविलास प्रजापति ( गऊ आधारित स्टार्टअप), डॉ महेंद्र कुमार गर्ग ( गऊ वैज्ञानिक, कोटा राजस्थान), सुरज्ञान गुप्ता (स्पेक्ट्रा क्रायोजेनिक सिस्टम्स प्रा लि. गऊ आधारित स्टार्टअप), श्री उमेश शाह (गौशाला संचालक), प्रफुल्ल कटेलिया ( गौ सेवक ), सम्मान मूर्ति २०२५- समाजसेवा के क्षेत्र में श्रीमती प्रीति धीरेन दोशी ( ट्रस्टी मरू घर ओल्ड ऐज होम), डॉ दिलीप कुमानदास अम्लानी ( ट्रस्टी मरूधर ओल्ड ऐज होम), संघमित्रा ताई गायकवाड (आरपीआई आठवले), तुषार एन कथारेचा, सचिव – श्री गुर्जर सुतार विश्वकर्मा बाग, विलेपार्ले, श्री अभिषेक जाजू स्वस्ति श्री त्रिवेणी फाउंडेशन, श्री बिमल भूता (सचिव भाजपा मुंबई) संस्थापक टीम पार्ले मुंबई ,श्री आर के मंधना ( ट्रस्टी सुशील आनंद मंधना चैरिटेबल ट्रस्ट ) सम्मान मूर्ति २०२५ – प्रशासनिक सेवा के लिए श्री हनुमंत पोपट गोसावी (सहायक उद्यान अधीक्षक, बीएमसी) को इस वर्ष यह सम्मान दिया जायेगा।


