spot_img
Homeमुंबईकविता में अपसंस्कृति से बचाएगी 'गीत गंगा'

कविता में अपसंस्कृति से बचाएगी ‘गीत गंगा’

मुंबई (सं.भा.): महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी और रसराज द्वारा हिंदी गीतकारों के साथ एक सुरीली शाम ‘गीत गंगा’ का आयोजन केशव गोरे स्मारक ट्रस्ट, गोरेगांव में किया गया। कविता के नाम पर फैल रही अपसंस्कृति को रोकने के लिए ‘गीत गंगा’जैसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इससे प्रबुद्ध श्रोताओं और शुद्ध कविता की मंच पर वापसी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ गीतकार डॉक्टर बुद्धिनाथ मिश्र ने ये विचार व्यक्त किये।कवि रास बिहारी पाण्डेय ने कहा कि हास्य कवि सम्मेलनों के नाम पर सुनाए जाने वाले चुटकुलों को ही नई पीढ़ी कविता मान चुकी है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी कविता का वह स्वरूप दिखाया जा रहा है जो कहीं से कविता नहीं है।अत:ऐसे आयोजन समाज में संजीवनी का काम करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर भारतीय महासंघ के सचिव देवेंद्र तिवारी ने कहा कि गीत गंगा मेंआचमन करके हम कृतार्थ हुए।प्रज्ञा पाण्डेय की सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए इस गीतों भरी शाम में डॉ.बुद्धिनाथ मिश्र,सिपाही पाण्डेय मनमौजी,जगदीश पंथी ,सुशील साहिल,महेश दुबे,रासबिहारी पाण्डेय,सोनी सुगंधा,राजीव मिश्र,योगेश मिश्र और अजय अटपटू ने अपने सुमधुर गीतों को प्रस्तुत किया।समारोह का सूत्र संचालन डॉ.मधुबाला शुक्ला ने किया।
,

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com