spot_img
Homeठाणेभगवान के सेवादार बने हैवान, महिला से तथाकथित तौर पर रेप के...

भगवान के सेवादार बने हैवान, महिला से तथाकथित तौर पर रेप के बाद हत्या करने का है आरोप

मुंबई (सं. भा.) ठाणे के शील डायघर पुलिस ने एक मंदिर के तीन सेवादार को गिरफ्तार किया है। तीनों पर मंदिर के पीछे एक महिला के साथ तथाकथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में 16 जुलाई तक पुलिस की हिरासत में रखने का आदेश दिया है। पुलिस के अनुसार मृत महिला नवी मुंबई के बेलापुर गांव में अपने परिजनों के साथ रहती थी। 6 जून को घर में हुए झगड़े के बाद वह घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस के अनुसार वह हर शनिवार को मंदिर जाती थी और 6 जुलाई को जब वह घर वापस नहीं आई, तो उसके पति ने उसके माता-पिता से संपर्क किया। लेकिन माता पिता ने बताया कि वह नहीं आई है। इसके बाद पति ने एनआरआई पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कल्याण-शील फाटा के पास पहाड़ी पर स्थित गणपति मंदिर के पास से एक व्यक्ति गुजर रहा था, जिसने मंदिर परिसर के पास एक महिला का शव देखा। जिसके बारे में उसने पुलिस को जानकारी दी। उक्त सूचना के आधार पर शील डायघर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शील डायघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीपान शिंदे ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के तथा गला घोंटने के निशान, पीठ पर खरोंच और पसलियों में फ्रैक्चर था।
जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें महिला मंदिर तक जाती हुई दिख रही थी। लेकिन वापस आते हुए नहीं दिखी। उन्होंने बताया कि मंदिर के सेवादारों पूछताछ करने पर तीनों ने हत्या की बात कबूल की। पुलिस को संदेह है कि उक्त महिला मंदिर गई थी और उसे परिसर में अकेले बैठे देख तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की, जब उसने विरोध किया, तब तीनों उसकी हत्या कर दी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com