spot_img
Homeमुंबईडिवाइन प्रोविडेंट स्कूल में मनी गुरु पूर्णिमा

डिवाइन प्रोविडेंट स्कूल में मनी गुरु पूर्णिमा

मुंबई (सं.भा.) हिंदू धर्म की अनमोल और अद्वितीय ‘गुरु-शिष्य’ परंपरा को दर्शाने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। ‘गुरु के प्रति शिष्य के समर्पण के पर्व की पूर्व संध्या पर मालाड पश्चिम मार्वे रोड पर स्थित डिवाइन प्रोविडेंट हाई स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर संस्था के संस्थापक व प्रिंसिपल अजय पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर गीत-संगीत, विभिन्नविषयों पर भाषण सहित लघु, नाटिका प्रस्तुत किए। संचालन रविंद्र मिश्रा ने किया। शिक्षक श्रवण उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मुख्याध्यापक अशोक दुबे ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com