spot_img
Homeमुंबईदहशत फैलाने से पहले गुंडा गिरफ्तार

दहशत फैलाने से पहले गुंडा गिरफ्तार

  • कट्टा सहित जिंदा कारतूस बरामद

मुंबई (सं. भा.) :  हथियार दिखा कर क्षेत्र में अपनी दहशत फैलाने से पहले ही एक गुंडे के खिलाफ बोरीवली पुलिस का हंटर चल गया। बोरीवली पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस  के साथ किया एक गुंडे को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी हथियार दिखा कर इलाके में अपनी दहशत कायम करना चाहता था।  बोरीवली पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1 देशी कट्टा सहित  9 एमएम का एक जिंदा कारतूस जब्त किया है।

दरसअल बोरीवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद सावंत को गुप्त सूचना मिली थी कि एक शख्स बोरीवली के इलाके में हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस ने हथियारबंद आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाकर जाल बिछाया। पुलिस की टीम में बोरवली पोलीस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक अपराध विजय माडये, पुलिस उपनिरीक्षक इंद्रजीत पाटील, पुलिस हवलदार जयसिंग,जाधव. विजय जाधव. किरण बहिरम, पुलिस शिपाई प्रवीण फर्डे, मिथुन भोये ने मिलकर उस इलाके में छापेमारी की। पुलिस को एक  संदेहास्पद व्यक्ति दिखा पुलिस उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बोरीबली पुलिस ने कलम.3, 25 भारतीय हथियार कायदा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आया था। जेल में वह कुछ गैंग के लोगो से मुलाकात कर बाहर अपना  गैंग चलाने की तैयारी कर रहा था। हथियार दिखाकर वह लोगो को धमकाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी मनीष कुमार इंदल सिंह (36) सोना वाला लेन गोरेगॉव पूर्व का रहने वाला है। मालवणी में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज है। आरोपी कुछ दिन पहले जेल से रिहा होकर आया था। जेल में कुछ गैंग वालों से दोस्ती हुई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह आरोपी हथियार दिखाकार इलाके में गुंडाराज कायम करने की फिराक में था। आरोपी एक होटल मालिक की कार चलाता है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने हथियार कहाँ से लाया था। कहीं किसी की सुपारी लेकर तो नही घूम रहा था?

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com