spot_img
Homeमुंबईछात्रा के लुटेरे को पुलिस ने 24 घंटे में धर दबोचा

छात्रा के लुटेरे को पुलिस ने 24 घंटे में धर दबोचा

  • सोने की चेन किया बरामद

मुंबई (सं. भा.) : अपने घर से ट्यूशन पढ़ने जा रही एक छात्रा को दो लुटेरों ने लूट लिया। छात्रा के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हुए दोनों शातिर लुटेरों को गोरेगांव पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी किया हुआ सोने की चेन बरामद कर लिया। गोरेगांव पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय थोपटे के

अनुसार 22 फरवरी को दोपहर 4 बजे के करीब छात्रा  मोतीलाल नगर इलाके में अपने घर से ट्यूशन जा रही थी। उसी दौरान दो लुटेरे उसके गले से 8 ग्राम वजनी सोने की चेन  खींचकर फरार हो गए थे। अपने साथ घटी घटना की जानकारी छात्रा ने अपनी मां को दी। मां और बेटी की शिकायत पर  गोरेगांव पुलिस स्टेशन में धारा 392 यानी लूट के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस मामले की जांच के लिए पुलिस इंस्पेक्टर शिवाजी जाधव, पोलीस निरीक्षक अपराध नीलिमा जाधव के मार्गदर्शन में

सहायक पुलिस निरीक्षक सुदर्शन पाटील और पुलिस हवलदार सावंत,वारंगे,शेख,पाटील, चव्हाण की टीम बनाई। इस टीम ने घटना स्थल सहित आस पास के इलाकों में लगे 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान की। पुलिस टीम ने 23 फरवरी की रात को गोरेगांव इलाके से ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। कोर्ट ने दोनों को 27 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

पकड़े गए आरोपी का नाम जनेंद्र नरसिंगराव कोया उर्फ जानी 22 वर्ष है जो मिठानगर गोरेगाव मुंबई का रहने वाला है। दूसरा आरोपी ऋषिकेश प्रकाश दळवी उर्फ बाबू काल्या (22) आंबेडकर चौक भगतसिंग नगर नंबर २, बांगुर नगर, गोरेगाव पश्चिम का रहने वाला है।

जांच में पता चला कि दोनो आरोपी काफी शातिर हैं। उनके ऊपर दहीसर पुलिस स्टेशन और बांगुर नगर पुलिस स्टेशन सहित अन्य जगहों पर घर फोड़ी और लूटपाट के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com