- पति की हत्या कर शव को घर में बंद किया
- बच्चों ने खोला राज
मुंबई: गोरेगांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में एक कमरे में बंद कर दिया, जिससे तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। महिला ने हत्या को छिपाने की कोशिश की, लेकिन उसके बच्चों ने अपने पिता की मौत का राज खोल दिया। गोरेगांव पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय महिला का अपने पति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी बीच उसका दूसरे शख्स के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया। जब पति को इस बारे में पता चला तो उसने विरोध किया, जिसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने उसे गोरेगांव पूर्व में एक जगह बुलाया और एक अन्य आरोपी की मदद से उसकी जमकर पिटाई की।
पुलिस के मुताबिक, घायल हालत में पति को अस्पताल ले जाने के बजाय पत्नी उसे अपने घर ले आई और तीन दिनों तक बिना इलाज के एक कमरे में बंद रखा। आखिरकार, जख्मी हालत में भरत की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। गोरेगांव पुलिस फिलहाल मामले की आगे की जांच कर रही है।


