spot_img
Homeमुंबईआरे पुलिस परिसर में नव निर्मित मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

आरे पुलिस परिसर में नव निर्मित मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

गोरेगांव (सं. भा.): आरे मिल्क कॉलोनी स्थित आरे पुलिस स्टेशन परिसर में नव निर्मित मंदिर में भगवान श्री गणेश, श्री गुरुदत्त और श्री हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाकर श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी की गई थी।

कार्यक्रम का संचालन और आयोजन सीनियर पीआइ रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में किया गया। समारोह में बॉलीवुड कलाकार अदि ईरानी, वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, अरुण तिवारी, राज मिश्रा, रविन्द्र मिश्रा, समाजसेवी सुभाष जी और राजेश शेट्टी सहित अनेक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस धार्मिक आयोजन में मंदिर की मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के साथ विशेष मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने इस अवसर पर भगवान की पूजा-अर्चना कर मंदिर की दिव्यता का अनुभव किया।

सीनियर पीआइ रविन्द्र पाटिल ने कहा कि इस मंदिर का उद्देश्य पुलिस स्टेशन परिसर को न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से सशक्त बनाना है, बल्कि स्थानीय समाज को धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से जोड़ना भी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com