spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपीएम आवास योजना में 141 अपात्रों से वसूली

पीएम आवास योजना में 141 अपात्रों से वसूली

1.69 करोड़ रुपये रिकवरी का आदेश

अमेठी (सं. भा.): प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में गलत जानकारी देकर लाभ लेने वाले 141 अपात्र सामने आए हैं। इन लोगों ने किस्तें तो ले लीं लेकिन घर निर्माण नहीं कराया, जिससे योजना का उद्देश्य प्रभावित हुआ। विभागीय जांच में यह सभी लाभार्थी अपात्र पाए गए। अब आरसी जारी कर तहसीलों को वसूली का आदेश दिया गया है। अपात्रों से कुल 1.69 करोड़ रुपये की रिकवरी की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक 82,326 पीएम आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें यह 141 लोग ऐसे थे जिन्होंने सभी किस्तें ले लीं, लेकिन निर्माण नहीं कराया। कुछ मामलों में विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत की भी बात सामने आई है।

परियोजना निदेशक एश्वर्य यादव ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये की राशि दी जाती है। निर्माण न कराने वाले लोगों से तहसीलों के माध्यम से वसूली कराई जाएगी, और राशि न देने पर संबंधित के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com