मुंबई (सं. भा.) : कोरोना महामारी पर लगाम लगाने के लिए महाराष्ट्र की सरकार ने अघोषित लॉक डाउन लगाने के अलावा कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए हैं। लगाए गए इन प्रतिबंधों का आम आदमी से लेकर सभी दुकानदार पालन करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। अगर कोई सरकार के प्रतिबंधों को ठेंगा दिखा रहा है तो वह हैं कांदिवली पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में सक्रिय गुटखा माफिया ब्रिजेश चौरसिया और राम गुप्ता। यह दोनो गुटखा माफिया कांदिवली पुलिस स्टेशन के लिए चुनौती बने हैं। ऐसा इस लिए क्यों कि ब्रिजेश चौरसिया और राम गुप्ता खुलेआम लोगों को मौत रुपी गुटखा बेच रहें हैं और कांदिवली पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी दिखाई देती है।

राम गुप्ता
गौरतलब है कि ब्रिजेश चौरसिया और राम गुप्ता काफी समय से कांदिवली पश्चिम के गणेश नगर क्षेत्र में अवैध रुप से प्रतिबंधित गुटखा गोदाम में रख कर बेचने के धंधे में लिप्त हैं। ऐसा नही कि कांदिवली पुलिस इन दोनो के अवैध धंधे से अंजान है। बल्कि अंजान बने रहने का दिखावा जरुर करती रहती है। इसी तरह अंजान बने रहने के एवज में ब्रिजेश चौरसिया और राम गुप्ता कांदिवली पुलिस को अर्थिक चढ़ावा चढ़ा कर खुश करते रहते हैं।


