- आरोपी से 16 लाख का गुटखा बरामद
- कांदिवली पुलिस की अनदेखी से हो रहा कारोबार
मुंबई (सं. भा.) मालाड पुलिस ने गोपनीय सुचना के आधार पर छापा मारते हुए 16 लाख का गुटखा बरामद करते हुए आरोपी राम कृपाल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। मालाड पश्चिम के शैलेश नगर स्थित विनोद पटेल चाल के घर नंबर 14 में मालाड पुलिस ने छापेमारी कर गुटखे का जखीरा बरामद किया है जिसकी कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविन्द्र अड़ाने के नेतृत्व में पीएसआई दिगम्बर हिंगडे की टीम ने गोदाम पर छापेमारी कर आरोपी राम कृपाल चौरसिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

गौरतलब हो की चौरसिया का गुटखा तस्करी का बड़ा कारोबार है इसके खिलाफ कांदिवली पोलिस स्टेशन में भी मामला दर्ज है लेकिन पुलिस की सेटिंग मजबूत होने से इसके ऊपर कार्यवाई नही की जाती है। राज्य सरकार के प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी ऐसे लोग कैंसर का कारण बन रहे है। लोगों का कहना है की गुटखे के इस अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड इसका साथी ब्रिजेश चौरसिया है। जिसके टीम में श्रीकांत चौरसिया, नंदू, धीरज चौरसिया आदि शामिल है। आज भी कांदिवली पश्चिम के गणेश नगर और उसके आस पास के क्षेत्रों में पान टपरी पर गुटखा छिपाकर भेजा जाता है जहा से पुलिस की गस्ती टीम आती है और दक्षिणा लेके चले जाती है। लोग तो यह भी बताते है की इसके पीछे कांदिवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की बड़ी भूमिका है। क्षेत्र के जागरूक लोगों का सवाल है की इन गुटखा माफियाओं पर दर्जनों केश दर्ज होने के बावजूद भी इन्हें तड़ीपार क्यों नहीं किया जा रहा है। कुछ भी हो इससे कांदिवली पुलिस की छवि दागदार तो हो ही रही है।



