spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकरारी के पारा गांव का हमजा हैदर मुंबई का नन्हा फुटबॉलर है

करारी के पारा गांव का हमजा हैदर मुंबई का नन्हा फुटबॉलर है

उ.प्र. (सं. भा.) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के करारी के पारा गांव का हमजा हैदर मुंबई का नन्हा फुटबॉलर है और इन दिनों फुटबॉल की दुनिया में धूम मचा रहा है। पिछले दिनों सम्पन्न यूनिवर्सल प्रीमियर लीग में हमजा टीम का कप्तान रहा और उसे प्लेयर आफ द टूर्नामेंट भी घोषित किया गया।

फुटबॉल एक ऐसा खेल है, जिसे दुनिया का लगभग हर देश खेलता है। यह इतना आसान और सरल है कि बच्चे किसी छोटे मैदान पर भी आसानी से खेल सकते हैं। इसलिए इकबाल रिजवी का पुत्र हमजा हैदर भी इस खेल के प्रति आकर्षित हुआ और उसने अपनी मेहनत से एक मुकाम बनाया। उसकी उम्र 11 साल है और वह मीरा रोड के एनएल डालमिया हाईस्कूल में क्लास 7में पढ़ता है। वह खालिद जमील के इलाइट फुटबॉल स्कूल में सीखता है। इलाके के प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ियों को ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने के उद्देश्य से बने इलाइट फुटबॉल स्कूल ने मीरा रोड के नन्हे फुटबॉलर हमजा के भविष्य को संवारने का जिम्मा लिया है। स्कूल के मैनेजर अभय कामती और कोच कौशक कामड़िया हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com