spot_img
Homeप्रमुख खबरेहिल्डा स्कूल के छात्र भोसले ने किया कमाल, ९४.४० प्रतिशत के साथ...

हिल्डा स्कूल के छात्र भोसले ने किया कमाल, ९४.४० प्रतिशत के साथ पास की १०वीं की परीक्षा

मुंबई (सं.भा.)। झोपड़पट्टी क्षेत्र में कम संशाधनो के बावजूद स्कूल चलाते हुए बच्चों को शिक्षा दिलाने का काम कांदिवली पश्चिम के लालजी पाड़ा स्थित हिल्डा कस्टलिनों मराठी हाई स्कूल कर रहा हैं। यहां के छात्र श्रीवर्धन प्रताप भोसले ने ९४.४० प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया हैं। जिससे स्कूल प्रबंधन के साथ प्रिसिंपल,टीचर और अभिभावकों में खुशी की लहर हैं। इसी स्कूल के कई ओर छात्रों ने उच्च अंक लेकर विद्यालय और अपने शिक्षकों का नाम रोशन किया हैं।

गौरतलब है कि १०वीं में सत प्रतिशत परिणाम देने वाले इसी स्कूल के यश सुधाकर शेलार ने ६८.४० प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया हैं। जब कि इसी स्कूल के हिन्दी विभाग की छात्रा प्रिया कमलेश गुप्ता ने ८८.६० प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया हैं। इसी के साथ प्रियांसू प्रेमचंद्र यादव ने ८६.६० प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com