spot_img
Homeमुंबईसब की खबरें की १४वीं वर्षगांठ पर मंत्री असलम शेख के हाथों...

सब की खबरें की १४वीं वर्षगांठ पर मंत्री असलम शेख के हाथों प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान संवाददाता

मुंबई (सं. भा.) : २८ फरवरी २००८ को मुंबादेवी मंदिर में मालाड (प.) मालवणी का स्थानीय अखबार के रूप में शुरू हुआ ‘सब की खबरें’ का सफर आज मुंबई से लेकर पालघर, ठाणे,नई मुंबई के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में नाम कमा चुका है। जैसे-जैसे समय बदला सब की खबरें ने प्रिंट पत्रकारिता के साथ यूट्यूब चैनल भी शुरू किया। मालवणी गेट नं.६ स्थित रमजानअली हाईस्कूल में रविवार दिनांक २७ फरवरी को ‘सब की खबरें’ की १४वीं वर्षगांठ समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्विप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री असलम शेख के आगमन पर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्ततु किया। मंत्री असलम शेख के हाथों सब की खबरें’ के वार्षिक स्मारिका का विमोचन किया गया। मंत्री असलम शेख ने मराठी भाषा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज १४ वर्ष बीत गए और सब की खबरें ऐसे ही आगे भी पत्रकारिता के इस खूबसूरत सफर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ता रहे। साथ ही उन्होंने संपादक सत्यप्रकाश तिवारी और उनकी टीम के अलावा उपस्थित सभी पत्रकार भाईयों की प्रशंसा की। इस मौके पर
मंत्री असलम शेख के हाथों प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान और अतिथियों के मौजूदगी में उपस्थित समाज के लोगों का स्वागत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com