spot_img
Homeमुंबईपरीक्षा परिणाम से निराश IAS दंपती की बेटी ने दसवीं मंजिल से...

परीक्षा परिणाम से निराश IAS दंपती की बेटी ने दसवीं मंजिल से कूद कर की खुदकुशी

मुंबई (सं. भा.) परीक्षा का परिणाम उम्मीद के मुताबिक नही आने से निराश एक आईएएस दंपती की 27 वर्षीय बेटी ने सोमवार की सुबह करीब 4 बजे अपने घर की इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह नरीमन पॉइंट की एक इमारत में रहती थी। पुलिस ने युवती की पहचान उच्च और तकनीकी शिक्षा के प्रमुख सचिव विकास रस्तोगी और आईएएस अधिकारी राधिका रस्तोगी की बेटी लिपि रस्तोगी के रूप में की है। पुलिस को लिपि के कमरे से सूइसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया जाए। नोट की फॉरेंसिक और अन्य ऐंगल से जांच जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह सिक्युरिटी गार्ड ने लिपि को एक बाइक पर बेसुध अवस्था में देखा। उसे जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वह परीक्षा परिणाम बेहतर नहीं आने को लेकर चिंतित रहा करती थी। पुलिस एडीआर दर्ज कर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com