spot_img
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश के बांदा में बड़े पैमाने पर चल रहा है अवैध...

उत्तर प्रदेश के बांदा में बड़े पैमाने पर चल रहा है अवैध असलहा फैक्टरी

बांदा (सं. भा.) नगर निकाय चुनाव पारदर्शी और सुरक्षित संपन्न कराने को लेकर यूपी पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रही है। यूपी के बांदा में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्रियों को लेकर पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है और आज फिर अवैध तमंचा बनाने वाली एक फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारकर दर्जनों की तादाद में बने और अधबने तमंचे बरामद किए हैं। साथ ही 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पिछले 3 दिनों में बांदा पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। अवैध असलहे की फैक्ट्री चलाने वाला मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और एक बार पहले भी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

बांदा पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री पर यह कार्रवाई देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चहितारा में की है। चुनाव को सकुशल बनाने के आपरेशन के क्रम में सीओ सदर गवेंद्र गौतम अपनी टीम के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र में सर्च अभियान चला रहे थे इसी दौरान लोकल इंटेलिजेंस से पुलिस को चहितारा गांव में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री की सूचना मिली, सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चहितारा के पास जंगल में छापेमारी की और मौके से अवैध शस्त्र फैक्ट्री बरामद की है, कार्रवाई करते हुए मौके से तीन अपराधी देव लाल निषाद हर्षवर्धन सिंह और अजय सिंह को गिरफ्तार किया है जिसमें फैक्ट्री सरगना देव लाल हिस्ट्रीशीटर है और इससे पहले भी इसी अपराध में जेल जा चुका है पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री को बरामद करते हुए 315 और 12 बोर के 20 तमंचे और दर्जनभर अर्धनिर्मित तमंचा बरामद करते हुए भारी तादाद में कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में एसपी अभिनंदन का कहना है कि पकड़े गए आरोपी काफी समय से अवैध शस्त्रों का निर्माण कर बांदा और आसपास के जनपदों में सप्लाई करते थे यह बदमाश जहां-जहां सप्लाई कर चुके हैं उनकी भी बरामदगी करते हुए इनसे जुड़ी चैन को रिकवर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com