फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर जिला प्रशासन ने एनजीटी के नियमों को दर किनार कर किए जा रहे अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पट्टाधारकों पर 70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई के बाद मौरंग खंड संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला खान अधिकारी के मुताबिक दो मौरंग खंड क्षेत्रों में अवैध खनन किए जाने की शिकायत मिली थी जिसमे जलधारा व पट्टा क्षेत्र के बाहर अवैध खनन करना पाया गया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए लाखों का जुर्माना वसूला गया है।

जिला प्रशासन ने एनजीटी नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पहला मामला गाजीपुर मौरंग खदान का है जहां 75 सौ घनमीटर अवैध खनन पाया गया है जिसमे 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और दूसरा मामला अढावल खंड नंबर 3 का है जहां अवैध खनन किए जाने की शिकायत मिलने पर जांच के बाद 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।


