मुंबई (सं.भा.) ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की पहली शाखा जो कांदिवली पश्चिम, गणेश नगर के पूजा बिल्डिंग में स्थित है , वहां गणेशोत्सव मनाने की परंपरा रही है। इस परंपरा का निर्वहन करते हुए ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर्स ने इस वर्ष भी भगवान गणेश की इकोफ्रेंडली मूर्ति की स्थापना की ।
दस दिनों तक पूरे भक्तिभाव से भगवान गणेश की पूजा – अर्चना करने के बाद ग्यारहवें दिन पूरे मनोभाव के साथ बाप्पा की मूर्ति का विसर्जन कर उन्हें विदा किया।
बता दें कि ऑस्कर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने गणपति विसर्जन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संदेश भी दिया। अस्पताल के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. सतीश वानवे, डॉ. राजेश काकड़े और डॉ. नितिन पवार ने बताया कि समूह पिछले 16 वर्षों से शाडू माटी की गणेश प्रतिमाओं का कृत्रिम तालाब में इको-फ्रेंडली विसर्जन कर रहा है।
तीनों डायरेक्टर्स ने लोगों से अपील की कि प्राकृतिक जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए कृत्रिम कुंड में ही गणपति विसर्जन करें। उन्होंने कहा कि ऑस्कर ग्रुप का उद्देश्य बिना भेदभाव के हर मरीज को एक ही छत के नीचे आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में ऑस्कर समूह की विभिन्न सुपर स्पेशलिटी शाखाएं मरीजों की सेवा कर रही हैं। समूह के अनुसार, कुर्ला ईस्ट, दहिसर हाईवे, भाईंदर और अंधेरी ईस्ट/विले पार्ले ईस्ट में चार नए अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी केंद्र प्रस्तावित हैं।
तीनों डायरेक्टर्स ने पर्यावरण संरक्षण के साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।


