spot_img
Homeमुंबईसोने की चेन के लालच में नाई ने बुजुर्ग की हत्या कर...

सोने की चेन के लालच में नाई ने बुजुर्ग की हत्या कर नाले में फेंकी लाश

मुंबई (स.भा.): मीरा रोड में एक ७५ वर्षीय बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। काशीमीरा पुलिस ने हत्या के आरोपी के तौर पर एक नाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग विठ्ठल बाबूराव तांबे १६ सितंबर से लापता थे, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके परिवार ने काशीमीरा पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी।

पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले की अगुवाई में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में तांबे को मीरा रोड के एमआईडीसी रोड स्थित सागर सैलून में जाते हुए देखा गया। वहीं दूसरी फुटेज में सैलून के मालिक अशफाक इशाक शेख (३९ वर्ष) को एक बड़ी बोरी बाहर निकालते हुए देखा गया।

पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद अशफाक ने हत्या की स्वीकारोक्ति की। उसने बताया कि बुजुर्ग से सोने की चेन पाने के लालच में गला दबाकर उनकी हत्या की और शव को बोरी में डालकर पास ही नाले में फेंक दिया।

काशीमीरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com