भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी ही सबसे आगे हैं। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने बताया कि वैश्विक व आर्थिक माहौल भारत के अनुकूल है। अब हम 4 लाख करोड़ डॉलर के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गये हैं।
आईएमएफ की अप्रैल, 2025 में जारी विश्व आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की नॉमिनल जीडीपी 4.187 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी से ज्यादा है। भारत की इस उपलब्धि की वजह मजबूत घरेलू माँग, नीतिगत सुधार और अनुकूल जनसांख्यिकीय लाभांश है।नीति आयोग के 2047 तक विकसित भारत के लिये विकसित राज्य नामक पेपर में कहा गया है कि तब हमारी अर्थव्यवस्था 30 लाख करोड़ डॉलर की होगी। इसमें विकसित देश की खूबियाँ होंगी और प्रति व्यक्ति आय उच्च आय वाले देशों के बराबर होगी।
भारत में प्रति व्यक्ति आय 12 वर्षों में दोगुनी हो गई है। 2013-2014 में भारत में प्रति व्यक्ति आय 1,438 डॉलर थी, जे बढ़कर 2025 में 2,880 डॉलर पहुँच गई।
सन् 2014 में जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तब भारत दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। करीब दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और कई नीतिगत समस्याएँ देश की गति को रोक रही थीं। अगले दस वर्षों में भारत ने एक के बाद एक आर्थिक सुधारों और नीतिगत फैसलों के जरिये विकास की रफ्तार तेज कर दी। 2019 में भारत ने ब्रिटेन को पछाड़कर पाँचवा स्थान प्राप्त किया और अब जापान को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुँच गया। भारत की आर्थिक प्रगति के मूल में सुधारों की सशक्त नींव रही है। जीएसटी ने देश को एकीकृत बाजार में बदला, कर प्रणाली को सरल बनाया और राजस्व बढ़ाया। इन्साल्वेंसी एण्ड बैंकरप्सी कोड ने बैंकिंग क्षेत्र को मजबूती दी और ऋण प्रणाली में अनशासन लाया।

मेक इन इण्डिया ने विनिर्माण को पुनर्जीवित किया और निवेशकों का भरोसा बहाल किया। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत की रैंकिंग 2014 में 142 से 2020 मे 63 पर आ गई। इसने देश की
आर्थिक सेहत सुधारने के साथ
शासनतंत्र की मानसिकता भी
बदली। डिजिटल इण्डिया मुहिम ने
देश के कोने-कोने को इंटरनेट और
डिजिटल सेवाओं से जोड़ा, इससे
तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिला।
डिजिटल भुगतान से इर महीने 14 अरब से अधिक लेन-देन हो रहे हैं। इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी ।
देश का दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के करीब पहुँचना सिर्फ एक आर्थिक उपलब्धि नहीं है, वह उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है। वह भविष्य की महाशक्ति का जयघोष है। आज दुनिया भारत को स्थिरता, अवसर और नवाचार के केन्द्र के रूप में देख रही है। वैश्विक विषलेषकों का मानना है कि 2027 तक भारत जर्मनी को पछाड कर तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। यह भारत के करोड़ों नागरिकों का सामूहिक शंखनाद है, सामूहिक आकांक्षाओं की जीत है।
भारत जापान को पीछे छोड़कर चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। शीघ्र ही वह जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा। भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई है, जो वैश्विक निवेशकों के बीच विश्वास बढ़ाने वाला कारक है।
चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से वैश्विक परिदृश्य पर असर-
वैश्विक प्रभाव में बढ़ोतरी-भारत का अन्तर्राष्ट्रीय मंचों जैसे जी-20 और आइएमएफ में प्रभाव बढ़ेगा।
विदेश निवेश-भारत कें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में और वृद्धि होगी, क्योंकि ग्लोबल कम्पनियाँ भारत को एक आकर्षक बाजार के रूप में देख रही हैं।क्षेत्रीयस्थिरता-भारत और जापान के बीच मजबूत राजनीतिक साझेदारी, जैसे चन्द्रयान 5 और सैन्य सहयोग, हिन्द-प्रशान्त क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देगी।नेतृत्व-भारत इस उपलब्धि के बाद ग्लोबल इकोनमिक लीडरशिप की दिशा में और करीब आ गया है। भारत अगर जर्मनी को पीछे छोड़ देता है तो लीडरशिप और मजबूत होगी।
नन्दिनी रस्तोगी ‘नेहा’
मेरठ


