spot_img
Homeउत्तर प्रदेशस्कूली बच्चों को दी गई यातायात नियमो की जानकारी

स्कूली बच्चों को दी गई यातायात नियमो की जानकारी

  • नो हेलमेट न फ्यूल के बारे मे किया जागरूक

फतेहपुर (सं. भा.) । सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।मलवा विकास खंड के सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज में यातायात पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पीएनसी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम में पीटीओ सुरेंद्र सिंह, ट्रैफिक पुलिस सीओ लाल सिंह, एनएचआई के अधिकारी अमन मित्तल सिंह और अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पोस्टर और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण नियमों को समझाया। विशेष रूप से ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ नियम की जानकारी दी गई, जो अब पेट्रोल पंपों पर लागू किया गया है।छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित वीडियो दिखाए गए और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की भी जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्रों ने ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ विषय पर निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया।विशेष जोर जेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग, वाहन की गति सीमा का पालन और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग न करने पर दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक शशांक सिंह,कार्यवाहक प्रधानाचार्य अनूप सिंह,शिक्षक संदीप चौहान,सुरेंद्र सिंह,शैलेश कुमार,आरबी सिंह,राजेश वर्मा,मुकेश,मनिंदर सिंह,सचिन सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com