मुंबई (सं.भा.) बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी आज फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित नाम हैं, लेकिन उनकी जिंदगी का सफर कई उतार-चढ़ावों से होकर गुजरा है। ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाने से पहले सनी का सपना मेडिकल क्षेत्र में जाकर लोगों की सेवा करने का था। वह नर्स बनकर जरूरतमंदों की मदद करना चाहती थीं, लेकिन हालात और किस्मत उन्हें एक अलग राह पर ले गए। सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। उनका जन्म कनाडा के ओंटारियो में एक सिख पंजाबी परिवार में हुआ था। बचपन से ही वह काफी सक्रिय और खेलकूद में रुचि रखने वाली थीं। परिवार ने उन्हें अच्छी शिक्षा दी और आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित किया। कम उम्र में ही सनी ने आर्थिक जिम्मेदारियों को समझते हुए काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने एक जर्मन बेकरी में वेट्रेस के रूप में काम किया और बाद में टैक्स एवं रिटायरमेंट फर्म में भी नौकरी की। इसी दौरान उनकी रुचि मॉडलिंग की ओर बढ़ी और धीरे-धीरे वह ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ती चली गईं। बाद में उन्होंने अपनी पुरानी पहचान से अलग नई शुरुआत करने का फैसला किया और भारत का रुख किया। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद उन्हें देशभर में नई पहचान मिली। इसी शो के दौरान फिल्ममेकर महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म जिस्म 2 का ऑफर दिया। इसके बाद सनी ने रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला और मस्तीजादे जैसी फिल्मों में काम कर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। आज सनी लियोनी अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और संघर्ष के दम पर इंडस्ट्री में सफल अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं।
संघर्षों से भरा रहा सनी लियोनी का सफर, लोगों की सेवा था सपना
RELATED ARTICLES


