spot_img
Homeमुंबईयुवाओं में देश भक्ति की भावना पैदा करना जरुरी-राज्यपाल रमेश बैस

युवाओं में देश भक्ति की भावना पैदा करना जरुरी-राज्यपाल रमेश बैस

मुंबई (सं. भा.)  बोरीवली कोरा केंद्र ग्राउंड पर आयोजित दो दिवसीय ‘रक्षा प्रदर्शनी’ का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि हम अनुशासन में रहकर, अपने घर, अपने परिसर को साफ सुथरा रखकर तथा बिजली-पानी की बर्बादी रोकर भी राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। हमें जाति, धर्म, पंथ, समुदाय को छोड़कर पहले भारतीय होने पर गर्व करना चाहिए। सबसे पहले हम सब भारतीय हैं।

राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि विश्व की सबसे अधिक आबादी वाले भारत को प्रगति पथ की ओर ले जाने के लिए युवाओं में देशभक्ति की भावना पैदा करना जरूरी है। युवा वर्ग को अग्निवीर बनकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया है।

युवाओं को इससे प्रेरना लेनी चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि कई वर्षों तक भारत रक्षा सामग्री का आयात करता था। अब इस मामले में देश आत्मनिर्भर ही नहीं बन गया है, बल्कि दूसरे देशों को भी रक्षा सामग्री का निर्यात कर रहा है।

इस अवसर पर उन्होंने सशस्त्र बलों के शहीदों की बेटियों को लैपटॉप वितरित किया। सैन्य बलों के सहयोग से ‘अथर्व फाउंडेशन’ ने कोरा केंद्र ग्राउंड दो पर रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया है। उद्घाटन समारोह में सांसद गोपाल शेट्टी, अथर्व फाउंडेशन के अध्यक्ष व स्थानीय बीजेपी के विधायक सुनील राणे, प्रदर्शनी के संयोजक कर्नल (सेवानिवृत्त) सुधीर राजे, सैन्य अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com