- केंद्र सरकार जल्द निकालेगी अधिसूचना
मुंबई (सं. भा.) : पर्यावरण विभाग से आनुमोदन न मिलने के कारण मुंबई में एसआरए और पुनर्विकास परियोजनएं बड़े पैमाने पर लटकी पड़ी हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी के नेतृत्व में, दिलीप पटेल और राजन शाह ने महाराष्ट्र में रियल एस्टेट के पर्यावरण मंजूरी के मुद्दे को हल करने के लिए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्रजी यादव से मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि ५०,००० वर्ग मी. (जो वर्तमान में २०,००० है) के लिए अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी। इस संबंध में आवश्यक अधिसूचना केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जल्द ही जारी किया जाएगा।



