spot_img
Homeअन्यकविता-ग़ज़लश्री कृष्ण को राधा का पत्र 

श्री कृष्ण को राधा का पत्र 

सर्व   हारु मे केशव तेरे लिए

जीत भी न चाहु   माधव तेरे लिए

बसी है राधा तेरी बासुरी मे

हर लय मे बहे जाऊ तेरी प्रीत के लिए        

सुखी पड़ी है आश जीया की

बून्द बून्द तरसू प्रीत पीया की

विरह हे कैसा दरस न होवें

तुझको अखियन देखे बरसो बरस होवें               

जानू मे की मुझमें ही तू

मानु मे की तुझ मे ही हु

विचलित हृदय फ़िरभी डोल रहा

वियोग मे निर्दय तू फ़िरभी मौन खड़ा                 

बाँवरी बनी हु तेरे मिलन मे

साँवरी हुईं  विरह की अगन मे

भूली हु मे मेरा ही अस्तित्व

ढूँढू तुझको हर तत्व तत्व

ये कैसी तेरी प्रीत हे

श्रुष्टि की ये कैसी रीत हे

रीत से ना मुझे कुच्छ लेना देना

प्रीत मे ही मुझे सबकुच्छ हे पा लेना

आत्मा की ध्वनि गूंज  रही

भीतर मेरे पुकार रही

धरा मे भी कंपन आजाये

व्याधि मेरी अनुकम्पा रही

अधरो पे मुस्कान बनाये बैठी हु

कान्हा कब आवे तू नैना तके बैठी हु

निश्छल मन हे मेरा तू पहचाने हे

तू ही मन मे है ये तू जाने है

छलिया हे तू.. छलिया हे रे तू

छला हे मुझको तेरी प्रीत मे

हर गीत मे, संगीत मे

निश्छल स्नेह मे, मेरे समर्पण मे

तू हरि है जगत का

सबका दुख हर लेता है

फिर क्यू मुझे वियोग मे

बिखरता देख रहा है

स्मृति ना तुझ को  वो वृदावन

क्या स्मृति ना तुझको वो मधुबन

बासुरी की धुन मे नाचती वो सखियाँ

जहाँ रास रचाते राधा कृष्णा

दौड़ी चली आती मे बासुरी की धुन पे

तेरी प्रीत मे खो जाती शुद्ध बुद्ध खोके

तू अपनी ही धुन मे मगन हो जाते

मे तुझे पा लेती खुद को ही खो के

सज्ज करता तू मुझे तृण आभूषणो से

बनाता तू खुद ही अपने हाथोसे

गेशुओ को नित नव्य फूलोसे सजाता

लट ये मेरी तुही सुलजाता 

मुक्त्त किया ओ मोहन तूने मुझे

सृष्टि के हर  विनाशक विकारो से

भरी पड़ी थी नश्वर काया  मोरी

राग द्वेष ईर्ष्या से क्रोध मोह अहंकार से 

पीड़ित थी मे पगली तेरे ही मोह मे

भान भूली मे तेरे ही सम्मोहन मे

तू ही दर्श आवे हर दिशा की डगर

समझ ना पायी क्या अंतर सच्ची प्रीत मे                   

                      राधा…..राधा…राधा…

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com