spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकिन्नर अखाड़े ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

किन्नर अखाड़े ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

  • हर हर गंगे और ओम नमः शिवाय के उद्घोष से गुन्जायमान हुआ प्रयागराज।

अनुराग मिश्रा/ प्रयागराज : माघ मेले के दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति के मौके पर किन्नर अखाड़े ने भी संगम के तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई।
हर हर गंगे और ओम नमः शिवाय का उद्घोष करते हुए किन्नर संत गंगा के तट पर पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। इस मौके पर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी उर्फ टीना मां और वैष्णवी नंदगिरी समेत दूसरे किन्नर संतो ने जोशीमठ में आई त्रासदी से मुक्ति और वैश्विक महामारी कोरोना के खात्मा हो इसको लेकर मां गंगा और यमुना से प्रार्थना की। इसके साथ ही विश्व कल्याण की भी कामना की। इस मौके पर किन्नर संतों ने विश्व में शांति और देश की प्रगति की भी मां गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती से कामना की। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरी उर्फ टीना मां के मुताबिक इस बार भी माघ मेले में किन्नर अखाड़े का शिविर लगा है। जहां पर प्रतिदिन यज्ञ अनुष्ठान और शत चंडी जाप हो रहा है। किन्नर संतों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे माघ मेले में आयें साधु संतों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com