- नशीली चाय पिलाकर लूटना चाहते थे ट्रक, योजना हुई विफल
फतेहपुर (सं. भा.) प्याज लादकर जा रहे तीन ट्रको को देर रात प्रयागराज-कानपुर हाइवे पर लूटने की नीयत से कार सवारों ने पीछा करते हुए लालच देकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पीने के लिए दिया, जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने होटल सचालक को हिरासत में लेकर पूंछतांछ कर रही है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाइवे स्थिति चौडगरा के एक ढाबे में देर रात चाय पीने से तीन ट्रक चालको और खलासी सहित चार लोगों की अचानक हालत बिगड़ गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से आनन फानन सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान होश में आए चालक अरमान ने बताया कि एक ही कंपनी के चार ट्रको में चालक इरफान, शारिक व मालिया कोलकाता से प्याज लादकर महाराष्ट्र प्रान्त के नासिक जा रहे थे। इस बीच एक ट्रक पीछे रह गया था, जिसके इंतज़ार में होटल में रुककर चाय पीने लगे। कुछ ही देर में वह ट्रक भी पहुंच गया, इसके बाद सभी चल दिए। अभी कुछ ही दूर पहुंचे ही थे कि सभी की हालत बिगड़ने लगी जिससे अनियंत्रित एक ट्रक पलट गया, दूसरा गुमटी में घुस गया और तीसरा चालक ट्रक में बेहोशी की हालत में पड़ा था। किसी तरह एक ट्रक चालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसपर मौके पर पहुची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालात में सुधार होने पर चालक ने घटना की जानकारी दी।



