spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकिसान बिल का विरोध कर रहे किसानो के समर्थन में फतेहपुर में...

किसान बिल का विरोध कर रहे किसानो के समर्थन में फतेहपुर में प्रदर्शन

उ. प्र. (संवाददाता नीरज) फतेहपुर जनपद के मलवाँ विकासखंड में स्थित बडौरी टोल प्लाजा में किसान संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन आहुत  होने पर विभिन्न किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगे मनाने के लिए मांग पत्र उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को सौंपा इसी क्रम में बड़ौरी टोल प्लाजा में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पहुंचे किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया अपनी मांगों को लेकर आक्रोशित किसानों ने सरकार से किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी। क्षेत्राधिकारी थरियांव अनिल कुमार की मौजूदगी में पुलिस बल के साथ घटना पर पहुंचे तहसीलदार के साथ उप जिलाधिकारी बिन्दकी प्रियंका ने किसानों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना साथ ही उनके मांग पत्र को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया आक्रोशित किसानों ने उपजिलाधिकारी के प्रियंका आश्वासन पर शांत होकर विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया।

उप जिलाधिकारी बिन्दकी प्रियंका द्वारा किसानों के विरोध प्रदर्शन को  गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाई जिसके चलते आक्रोशित किसान आश्वासन पर मानें। मांग पत्र सौंप कर nh2 नेशनल हाईवे से हट गए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, के साथ भारतीय किसान यूनियन समर्थक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com