उ.प्र. (सं. भा.)। भाजपा के फतेहपुर जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा जब से इस पद पर सुशोभित हुए हैं तब से पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुँचाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मतदाता पुनर्निक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची में नए मतदाताओंको जोड़े जाने का कार्य इन दिनों जारी है। फतेहपुर जनपद के मलवां विकास खंड के गोधरौली गांव में मतदाता पंजीकरण का कार्य भाजपा देवमई मंडल के अध्यक्ष अरुण शुक्ला की अगुआई में किया जा रहा है।
उस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा वहां पहुँचे थे। उनकी गरिमामई उपस्थिति में बड़ी संख्या में युवा मतदाताओंका नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया। जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। अखिल भारतीय विद्याथी परिषद (एबीवीपी) के जिलासंयोजक तथा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहते छात्र राजनीति में काफी सक्रीय रहे। ततपश्चात वे भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद वर्तमान में आशीष मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे हैं। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के अलावा एक सहृदय व्यक्ति भी हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है फतेहपुर जनपद के भाजपं जिला अध्यक्ष जब बनाए गए तब विभिन्न सत्कार कार्यक्रमों में, जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चांदी के मुकुट प्रदान की गई। उन्होंने उन चांदी के मुकुटों को गलवा कर उस से पायल बनवाया। उन पायलों को अपने द्वारा गोद ली गई स्कूलों में पढ़ने वाली अनुसूचीत जाति की बच्चियों को उक्त पायल उपहार स्वरुप दे दिया। जात-पात, भेद-भाव से दूर रहने वाले आशीष मिश्रा की अगुवाई में जिले भर के युवा भाजपा के साथ बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं।


