spot_img
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में नकली पान मसाला फैक्ट्री का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नकली पान मसाला फैक्ट्री का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ (सं.भा.)नामी कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर नकली पान मसाला तैयार करने वाले गिरोह का लखनऊ पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मड़ियांव क्षेत्र में सिकरवार चौराहे के पास एक मकान में चल रहे इस कारोबार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर तैयार माल को कमला पसंद, राजश्री, गोल्ड मोहर और विमल के रैपर में पैक कर बाजार में भेजने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, एक कंपनी के प्रतिनिधि से मिली शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने मकान में छापा मारा, जहां पान मसाला तैयार करने और उसकी पैकिंग का काम चल रहा था। मौके से करीब 39.5 किलो तैयार पान मसाला, 5.5 किलो तंबाकू, कत्था-चूना पाउडर, जर्दा, बड़ी संख्या में रैपर और पैकिंग से जुड़े उपकरण बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायबरेली निवासी पिंटू गुप्ता और पवन साहू के रूप में हुई है।

जांच में पता चला कि मकान में तैयार होने वाले नकली पान मसाले की सप्लाई ग्रामीण क्षेत्रों के साथ आसपास के जिलों में की जाती थी। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com