spot_img
Homeमुंबईबुजुर्गों और महिलाओं को ठगने वाले मा – बेटे गिरफ्तार, 14...

बुजुर्गों और महिलाओं को ठगने वाले मा – बेटे गिरफ्तार, 14 लोगों को लगाया चुना, अदालत ने भेजा जेल

मुंबई (सं. भा.) पुलिस ने एक ऐसे मा- बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जो मिलकर लोगों को ठगने का काम करते थे. बुजुर्गों और नहिलाओ को बहला फुसलाकर अपना शिकार बनाने वाले इन मा-बेटे ने अब तक 14 लोगों को चुना लगाया है. कांदीवली (प) चारकोप पुलिस ने एक 40 वर्षीय महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है, जो महंगी कार में घूमने वाली महिलाओं और अकेले चलने वाले वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाते थे और उन्हें बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले जाकर लूट लेते थे. आरोपी महिला की पहचान गीता पटेल और उसके बेटे पंकज पटेल के रूप में की गई है, दोनों पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया. यह वारदात पिछले सप्ताह तब प्रकाश में आई जब चारकोप के रहने वाले एक 70 वर्षीय व्यक्ति महिला का शिकार बन गया.

आरोपी महिला ने शारीरिक सुख देने  के बहाने उसे सुनसान जगह ले जाकर धोखे से उसकी सोने की चेन व अन्य कीमती सामान छीनकर फरार हो गई. वरिष्ठ नागरिक ने चारकोप पुलिस स्टेशन में जाकर ड्यूटी अधिकारी को घटना की सूचना दी. पुलिस के अनुसार पीड़ित चारकोप का रहने वाला है. वारदात के दिन वह बैंक में पैसे जमा कर अपने घर की ओर जा रहा था, तभी आरोपी महिला ने उसे अकेला देखा, पास जाकर खुद को लाचार बताया और कपड़े निकालने का बहाना करते समय मौका देखकर उसने जबरन सोने की चेन छीन ली और पीड़ित से पैसे भी लेने की धमकी दी कि ऐसा नहीं करने पर वह शोर मचाएगी और आरोप लगायेगी कि वह बलात्कार की कोशिश कर रहा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com