कांदिवली की श्रीमद भागवत कथा में मुरलीधर नंदन महाराज ने कहा
मुंबई (सं. भा.) । कांदिवली पश्चिम के एकता नगर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक मुरलीधर नंदन महाराज ने कहा कि प्रीति और प्राप्ति में बाधा डालने वालों को छोड़ देना चाहिए। कथा के चौथे दिन वृत्तासुर वध और श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग के अवसर पर मुरलीधर नंदन ने यह बात कही। श्री मुरलीधर नंदन सेवा मंडल की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, युवा, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हो रहे हैं। विश्व शांति और लोक कल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस यह कथा गुरुवार 19 जनवरी 2023 तक चलेगी।

चौथे दिन की कथा में वृत्तासुर का वध और श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन बड़े ही रोचक तरीके से महाराज जी ने प्रस्तुत किया। कथा वाचक मुरलीधऱ नंदन जी महाराज कथा के माध्यम से अपनी वाणी से श्रोताओं को कथा का रसपान करा रहे हैं। इस अवसर पर कथा में आए अतिथियों वरिष्ठ समाजसेवी श्री ओमप्रकाश दुबे, समाजसेवी जयशंकर तिवारी, डॉ. बृजेश तिवारी, युवा कांग्रेसी दीपक यादव, गायत्री परिवार के संजय शुक्ला, रमेश भगत, लोरिक यादव, वरिष्ठ पत्रकार राकेश दुबे, संगठन भारत के संपादक राजकिशोर तिवारी, हरिशंकर यादव का व्यासपीठ से सम्मान किया गया।


