spot_img
Homeमुंबईहिंदु -मुस्लिम सभी के हैं भगवान राम, राम मंदिर निर्माण मे मुस्लिम...

हिंदु -मुस्लिम सभी के हैं भगवान राम, राम मंदिर निर्माण मे मुस्लिम युवक ने बंटाया हाथ

पालघर (सं. भा.)। लगभग ५०० साल पुराने राम मंदिर विवाद का हल निकलने के बाद अब अयोध्या में हो रहे राम मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए सभी समाज के लोग आगे आ रहे है। अदालत के फैसले के बाद सभी समुदाय के लोग चाहते है कि अयोध्या मे ऐसा राम मंदिर निर्माण हो जो सभी समाज के बीच एकता निर्माण करने मे सहायक हा इसी कड़ी मे बहुजन विकास अघाड़ी पालघर तालुका सचिव अनीस शेख ने योगदान देते हुए कहा कि राम सबके है और बिना किसी भेदभाव के राम मंदिर निर्माण के लिए सभी लोगों को आगे आकर मदत करनी चाहिए।

पालघर जिले में राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने वालों का कारवां तेजी से बढ़ रहा है। मुस्लिम भी इस अभियान में अब लगातार शिरकत कर रहे हैं। वहीं बविआ पालघर तालुका सचिव अनीस शेख ने अयोध्या मे हो रहे राम मंदिर निर्माण में अपना हाथ बंटाते हुए मंदिर निर्माण के लिए सहयोग कयिा और एक बार फिर दिखाया कि भगवान राम चंद्रजी किसी एक समाज के नही बल्कि पूरी दुनिया के है और हमारा देश सभी जातियों और धमाX का सम्मान करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com